कमला ठाकुर चोरांटी नदी में बह गए kandi

फोटो-लापता कमला ठाकुर का फाईल फोटो।

फोटो-घटना स्थल पर लोगों की भीड़।

फोटो-चोरांटी नदी जिसमें डूबने से लापता हुए कमला ठाकुर।

साकेत मिश्र की रिर्पोट 
कांडी : प्रखंड क्षेत्र में पिछले 11 घंटा से हो रही वारिस ने पूरे प्रखंड में आफत मचा दिया है।जिसमें थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडी निवासी 65 वर्षीय कमला ठाकुर चोरांटी नदी में बह गए। घटना साढ़े सात बजे सुबह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह उक्त नदी को पार कर घर से बाजार आ रहे थे। इसी दौरान नदी में आई बाढ़ की तेज बहाव में गिर पड़े और बह गए। सोमवार की दोपहर तक लगातार खोजबीन जारी रहा। खबर लिखे जाने तक लापता व्यक्ति का कुछ भी पता नहीं3 चल सका था। वे जहाँ गिरे थे वहां से लगभग 500 मीटर की दूरी पर नदी में उनकी लुंगी बरामद हुई है। कांडी पंचायत के युवा मुखिया विजय राम ने दरियादिल दिखाते हुए सुबह से ही स्थानीय गोताखोर को खोजबीन कार्य में लगाए हुए थे। जहां सैकड़ों लोग युवा मुखिया का सहयोग कर रहे थे। मुखिया ने बताया कि दो किमी दूर अर्थात सड़की गांव तक नदी में खोजा गया। फिर भी कुछ पता नहीं चल सका। वहीं भजनीया गांव से गोताखोरों को मंगवाने की बात चल रही थी। नदी में बह गए बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी बिफनी देवी व चार पुत्र को छोड़ गए।लापता व्यक्ति के काफी खोज बिन के बाद भी नही मिलना आश्चर्य की बात है।घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।उधर पुलिस भी नदी में बहे कमला ठाकुर के खोज विन कर रही थी।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa