गढ़वा से दीपक कुमार की रिपोर्ट
तीन दिन से लपाता युवक का नदी से मिला शव
थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद हटा जाम
गढ़वा शहर के सहजिना मोहल्ला निवासी मनोज राम 30वर्ष का शव सहिजना स्थित छठ घाट नदी से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को बरामद का पोस्टर्मास्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक अक्टूबर की शाम में घर से शौच करने के लिए गया था। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजन काफी खोजबीन किया। जिसके बाद उसके परिजनों ने गढ़वा थाना में आवेदन दिया। तीन दिन बीत जाने के बाद बुधवार की सुबह नदी में नहाने एक युवक गया था। नहाने के दौरान उस युवक का नजर शव पर पड़ा। उसके बाद उक्त युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद नदी के पास लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गढ़वा थाना को दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इधर मृतक के स्वजनों हत्या का आशंका जताते हुए आक्रोशित होकर गढ़वा थाना के सामने लगभग आधा घंटा सड़क जाम कर दिया। मृतक के स्वजनों का कहना था कि कुछ दिन पूर्व बगल के पड़ोसी से हल्का नोकझोंक हुई थी। आशंका है कि उक्त व्यक्ति द्वारा हत्या कर साक्ष छुपाने के नियत से नदी में फंेक दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केके साहू ने दलबल के साथ आक्रोशित लोगों को समझाबूझाकर 24 घंटा के अंदर आरोपी कि गिरफ्तारी के बाद उक्त आक्रोशित लोग शांत हुए। इसके बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हुआ।