अमित केशरी बने झारखंड प्रदेश केसरवानी वैश्य तरुण सभा अध्यक्ष garhwa

झारखण्ड प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संतोष केसरी, गढ़वा ने श्री अमित केशरी, गढ़वा को झारखंड प्रदेश केसरवानी तरुण वैश्य सभा का अध्यक्ष और श्री बिकाश केशरी, चतरा को महामंत्री घोषित किया और उन्हें अपनी पुरी कार्यकारिणी की घोषणा करने का आग्रह किया।
     आज उन्होंने प्रदेश तरुण सभा कार्यकारिणी की घोषणा इस प्रकार की ----
कोषाध्यक्ष -श्री अखिलेश केशरी 
पिस्का नगड़ी
 संरक्षक-श्री ऋषिकांत केशरी (कतरास), 
उपाध्यक्ष-श्री आशीष केशरी (देवघर),संतोष केशरी (बिश्राम पुर  पलामू ) राहुल केशरी (खूटी), एवं श्री अमित केशरी (कुजू), 
मंत्री -श्री शिवम् केशरी (गढ़वा), श्री अमित केशरी (सिमडेगा), श्री सुधांशु केशरी (झरिया), श्री भूषण केशरी (गुमला),श्री शिव जतन  केशरी (चास बोकारो),
संगठन मंत्री - श्री रितेश केशरी (कुजू),
अंकेक्षक- श्री सुरेश केशरी (गढ़वा) 
 के रूप में की गई।आगे समिति का विस्तार कर और भी सदस्यों को जोड़ा जायेगा।
  इस अवसर पर झारखण्ड केसरवानी वैश्य तरुण सभा के पुरी समिति  को अखिल भारतीय केसरवानी वैश्व महासभा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस.एन. केशरी,राष्ट्रीय राजनितिक सलाहकार श्री तपेश्वर केशरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष केशरी, संरक्षक श्री भरत लाल केशरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री उदय केशरी,प्रदेश  महामंत्री श्री सुरेंद्र केशरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विनय केसरी,  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेमसागर केसरी, पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री भगवान केसरी, गढ़वा महामंत्री श्री राजेश केसरी आदि राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं नगर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही आशा व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में झारखंड केसरवानी समाज एकता, समृद्धि और सफलता को प्राप्त होगा। समाज में संस्कार, अनुशासन और समर्पण की भावना स्थापित करेगा।
                  

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa