गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा भाजयुमो मेराल दक्षिणी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष ज्ञान रंजन चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 5 अक्टूबर को पुर्व मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी का संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में सभी पंचायतों से युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि पुर्व मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी का संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन की ओर से भाजयुमो कार्यकर्ताओं को स्वागत बाईक यात्रा की जिम्मेवारी मिली है इसको लेकर पुरे गढ़़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से बुथ स्तर से निकल कर हजारों भाजयुमो कार्यकर्ता लगमा ब्रम्ह स्थान के पास पहुंचकर भव्य स्वागत करेंगे। इस दौरान लगमा से बाईक रैली के साथ चेतना कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा के दौरान चेतना में ऐतिहासिक जनसभा कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि जनविरोधी झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक गढ़़वा सहित पूरे झारखंड को बर्बाद कर रहे हैं जनता त्राहिमाम कर रही है युवा विरोधी झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं को संकल्प यात्रा में शामिल हो कर निकम्मी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित होना होगा।
भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य सह मेराल प्रभारी डॉ लालमोहन ने कहा कि मेराल उत्तरी दक्षिणी दोनों मंडल से पांच सौ कार्यकर्ता बाईक से स्वागत के लिए निकलेंगे। इसके लिए बुथ से लेकर मंडल स्तर तक तैयारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबुलाल मरांडी के आगमन पर आम जनमानस एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष रामाकांत गुप्ता देवकांत ओझा, अशोक शर्मा, अशर्फी चौधरी, शंभू चौधरी, श्रीकांत चंद्रवंशी, अशोक चौधरी, अरुण कुमार शाह, संतोष कुमार चौधरी, राजेंद्र चौधरी, शेषमणि तिवारी, प्रकाश चंद, शंभू चौधरी, आकाश कुमार, श्यामलाल ठाकुर, अवधेश पाल, अतुल कुमार पांडे, अभिषेक कौशल, जीत नारायण पाल, संजय कुमार, चंदन कुमार, सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।