गढ़वा: शहर के संघत मोहल्ला में पिछले 93 वर्षों से दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। garhwa

गढ़वा: शहर के संघत मोहल्ला में पिछले 93 वर्षों से दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
यहां वर्ष 1930 में दुर्गा पूजा उत्सव के आयोजन की शुरूआत की गई थी। उस समय मोहल्ला के बैजू शाह, गौ रक्षक शिवनाथ प्रसाद, रामदास माली, लक्ष्मण साहू, नंदलाल कसेरा, राम जी सोनी व  सीताराम कसेरा,रामजी साव तेली,आदि ने मिलकर पूजा की शुरुआत की थी। वर्ष 1990 में युवाओं ने जय भवानी संघ नामक पूजा समिति का गठन किया। इसके प्रथम अध्यक्ष केदार नाथ कश्यप ,बनाए गए थे। इसके अलावे अन्य पदाधिकारी के रूप  दिलीप कुमार कश्यप, जीवन चंद आजाद, ओमप्रकाश काँस्यकार, विजय प्रसाद गुप्ता, मुरली श्याम सोनी, अनिल सोनी, सतीश गुप्ता, राजेंद्र कश्यप, गुड्डू मिश्रा, मुरली प्रसाद गुप्ता, विनय सिंह आदि को रखा गया था। उस समय संघ के भव्य पूज पंडाल का निर्माण किया गया था। जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र था। उस समय से आज तक उक्त जय भवानी संघ के द्वारा ही संघत मोहल्ला में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। जय भवानी संघ के द्वारा इस वर्ष पूजा पंडाल के रूप में एकडालिया एवर ग्रीन दुर्गा मंदिर का  निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई 65 फीट और चौड़ाई 53 फीट रहेगा।  पूजा पंडाल निर्माण में साढ़े छ लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।  वही नवरात्रि के छठी व सप्तमी तिथि को भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। पूजा पंडाल व मूर्ति बनाने का कार्य कोलकाता के ही कलाकारों के द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। जय भवानी संघ के अध्यक्ष अमन कुमार कश्यप ने कहा कि जय भवानी संघ 34 वें दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जय भवानी संघ के सजावट और भव्य पूजा पंडाल होने के कारण लगातार पुरस्कार मिलते रहा है। कई बार जय भवानी संघ को प्रथम पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संपन्न कराने में 8 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। अध्यक्ष ने कहा कि पूजा पंडाल बनाने में साढ़े 6 लाख रुपए,  मूर्ति बनाने में एक लाख रुपए व डेढ़ लाख रुपए अन्य पूजन कार्य में खर्च होने की अनुमान है।  उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जय भवानी संघ के अध्यक्ष अमन कश्यप के अलावे 
उपाध्यक्ष चंदन मालाकार, मोहित मोदनवाल, सौरभ कश्यप, विशाल कांस्यकार, अनिवेश सोनी, प्रिंस कांस्यकार, तरुण श्याम सोनी,
महामंत्री केतन मलहोत्रा, विनय कांस्यकार, 
मंत्री हर्ष सोनी, पीयुष जायसवाल, मोहित कुमार सिंह, अरनव जायसवाल, राहुल मोदनवाल, उत्तम कश्यप, रोबिन कश्यप, कोषाध्यक्ष संत सोनी, (टोनी) सह कोषाध्यक्ष  राजन सोनी, सूचना मंत्री कुशल केशरी, किशु राज, मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता (अपना), संगठन मंत्री भोलू सोनी, आकाश सोनी, सौरभ कांस्यकार, हर्षित सीटू, कार्यालय मंत्री प्रिंस कश्यप, दीपक कश्यप, पूजा प्रभारी रविंद्र जायसवाल,  संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी,
 संरक्षक  ओम प्रकाश कांस्यकार, उमेश कश्यप अनिल सोनी, रोहित कुमार  (छोटू), डाक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता, पृथ्वी  नाथ कश्यप, सदस्य अविनाश कमलापुरी, अजीत कमलापुरी, संकठा  केशरी, उमेश सोनी, मुकेश जायसवाल दिलीप सोनडीक,  रवि जायसवाल, विशाल जायसवाल, सोनू मद्धेशिया, प्रवीण जायसवाल, निशांत कश्यप, संदीप जायसवाल, अर्णव विश्वास, सनी केशरी, सतीश गुप्ता, सुनील केशरी, संजय नोनियार, दीपक नोनियार, राजेश कश्यप, अमित गुप्ता, मुकेश सोनी, राकेश गुप्ता, लिटिल केशरी, अंश आनंद, प्रियांशु केशरी, ऋषभ केशरी, पवन कश्यप, रजनीश, अनिल कश्यप, अकाश सोनी(मिठू), सोनू, रोहन, लक्की, छोटू, अंकित केशरी, युवराज केशरी, पीयूष सोनी, आकाश सोनी, शुभम कश्यप,  सुमन कांस्यकार ,भोला गुप्ता, राहुल बाबू , आदित्य राज सोनी आदि लगे हुए हैं। 

प्रत्येक वर्ष यहां का पूजा पंडाल लोगों के बीच होता है आकर्षण का केंद्र: जय भवानी संघ के अध्यक्ष अमन कुमार कश्यप ने कहा कि उनके संघ के द्वारा बनवाया गया पूजा पंडाल हर वर्ष लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि यहां के पूजा पंडाल को प्रत्येक वर्ष पुरस्कृत भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि जय भवानी संघ के द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल को पिछले 34 वर्षों से सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल का पुरस्कार मिलते आ रहा है। 

सोने- चांदी के आभूषण से मां दुर्गा की सृंगार की जाती है: अमन कुमार कश्यप ने कहा कि जय भवानी संघ के तत्वावधान में दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर के संघत मोहल्ला में स्थापित की गई मां दुर्गा का सोने- चांदी के आभूषण से सृंगार किया जाता है। जो पलामू प्रमंडल के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होता है।

Latest News

फॉरेंटेज स्किल सेंटर में प्लेसमेंट ड्राइव, 21 प्रशिक्षु 'केयर एट होम' रांची के लिए चयनित Garhwa