वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ग्राम स्तर पर वन समिति के गठन हेतु एक आम सभा का अयोजन किया गया। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी(गढ़वा) : वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ग्राम स्तर पर वन समिति के गठन हेतु उत्करमित मध्य विद्यालय घटहुआं कला के प्रांगण में शनिवार को एक आम सभा का अयोजन किया गया। जहां सभा की अध्यक्षता घटहुंआ कला पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी ने की। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में राजस्व कर्मचारी वसीम अंसारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जहां सभा में उपस्थित ग्रामीणों की सर्वसम्मति से वन अधिकार समिति घटहुआं कला व लमारी खुर्द के लिए 15-15 सदस्यों का चुनाव किया गया। वहीं घटहुआं कला वन अधिकार समिति द्वारा सुजीत कुमार गुप्ता को अध्यक्ष व नीलम देवी को सचिव नियुक्त किया गया। जबकि लमारी खुर्द वन समिति का अध्यक्ष मो. इस्लाम व चंदेश्वर बैठा को सचिव नियुक्त किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिधि अरुण राम, उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य विकास कुमार व ग्रामीण बसंत राम, अवधेश कुमार गुप्ता, सतेंद्र कुमार गुप्ता, वंदना देवी, संध्या देवी, बिपिन कुमार, राजन कुमार, श्याम लाल बैठा, कबूतरी देवी सहीत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latest News

फॉरेंटेज स्किल सेंटर में प्लेसमेंट ड्राइव, 21 प्रशिक्षु 'केयर एट होम' रांची के लिए चयनित Garhwa