20 वर्षीय संगीता कुमारी का हुआ निधन news

तेज बुखार के कारण बलियारी पंचायत के बुनियाद बीघा टोला निवासी राम पवन राम की 20 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी का हुआ निधन
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
गढवा/कांडी: कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत के  बुनियाद बीघा टोला निवासी राम पवन राम की 20 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी का हुआ निधन बताते चले कि बीते शनिवार को बलियारी पंचायत के बुनियाद बीघा टोला निवासी राम पवन राम की 20 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी का निधन तेज बुखार के कारण हो गया। संगीता कुमारी पिछले दो माह से बुखार से पीड़ित थी। उनका इलाज कुछ दिन पहले गढ़वा से चल रहा था। लेकिन मृतक के परिजन अति गरीब और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनका इलाज नहीं करा सके हालांकि कुछ दिन पहले उनका इलाज गढ़वा से चल रहा था। लेकिन कोई असर नहीं हुआ बताते चले कि  दो माह पहले मृतका की मां का भी निधन हो गई थी। लड़की के घर वालों ने लड़की के लिए रिश्ता भी देख रखा था। और कुछ दिनों बाद लड़की की शादी भी होने वाली थी। लेकिन नियति को कौन बदल सकता है। तेज बुखार और गरीबी हालत के वजह से संगीता कुमारी का इलाज नहीं हो सका और संगीता कुमारी इस दुनिया को छोड़ कर चल बशी जब इसकी जानकारी बलियारी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी दुर्गावती देवी को हुई तो उन्होंने फौरन मृतक के घर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया उन्होंने इश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा इस समय  राम पवन राम के ऊपर  दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऊपर वाले उनको इस दुख की घड़ी से निकलने में सहायता प्रदान करें और मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

Latest News

जलमीनार का सोलर प्लेट आँधी तूफान में टुटा Kandi