रजनीश की हुई मौत परिवार में छाया मातम majdur

महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कसारा में काम कर रहा घोडदाग निवाशी रजनीश की हुई मौत परिवार में छाया मातम
साकेत मिश्र की रिपोर्ट 
गढ़वा: जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चटनिया पंचायत के घोड़दाग गांव निवाशी बच्चू राम के 21 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को महाराष्ट्र के ठाने में काम करने के दौरान प्लेटा के गिर जाने के वजह से उसकी मृत्यू हो गई है। सोमवार को मृतक का शव जब उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया की रजनीश गांव के ही ठेकेदार भारदूल यादव के साइट महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कसारा में काम कर रहा था। इसी दौरान वह प्लेटा गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों के द्वारा आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया,किंतु उसे बचाया नहीं जा सका। परिवार के एक मात्र कमाने वाला रजनीश के असमय चले जाने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa