गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
झुरा में दुर्गा पूजा समिति गठित
राजन तिवारी बने अध्यक्ष
अजीत तिवारी, एवम रवि रंजन दूबे उपाध्यक्ष.
गढ़वा प्रखंड के मध्या पंचायत के झुरा ग्राम के ग्रामीणों के द्वारा 17वें दुर्गा पूजा समिति का गठन के लिए दुर्गा मंदिर में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करेश तिवारी के द्वारा किया गया।
बैठक में सर्व सहमति से अध्यक्ष पद के लिए राजन तिवारी, उपाध्यक्ष हेतु अजीत तिवारी,एवम रवि रंजन दूबे, सचिव रवि प्रसाद,उपसचिव प्रिंस तिवारी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष संजय पासवान को बनाया गया है, साथ ही दुर्गा पूजा के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यकारणी समिति गठन किया जिनमे गौरव कुमार तिवारी, शुभम दुबे, अनुपम तिवारी, निरंजन तिवारी, कमलेश दुबे, सूरज प्रसाद, प्रियांशु दुबे, विशाल कुमार, छवि कुमार, राहुल तिवारी, रोहित तिवारी, बिट्टू कुमार, अंकेश दुबे, कौशलेश दूबे, नीरज पासवान का नाम शामिल है जबकि मुख्य संरक्षक अरुण तिवारी, संजय तिवारी, अगस्त तिवारी, राधे कृष्ण तिवारी, मिथलेश दुबे, नागेन्द्र तिवारी, युगुल किशोर तिवारी,करेश तिवारी,रविन्द्र तिवारी का नाम शामिल है। इस मौके पर अध्यक्ष राजन कुमार तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष दुर्गा पूजा के 17वें भव्य आयोजन में विधि सम्मत पूजा का आयोजन किया जायेगा। साथ में सभी वर्गो के लोगो को मिलाकर पूजा का कार्यक्रम किया जायेगा। साथ ही कोलकता के मंदिर के तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया जायेगा एवम इस बार मानस मर्मज्ञ कथा वाचक के द्वारा कथा का भी आयोजन किया जायेगा।