गढ़वा विद्यालय स्तर की कुश्ती टीम रांची रवाना!
विदित हो की राज्य स्तरीय खेलों झारखण्ड में गढ़वा जिला स्तरीय बालक/बालिका कुश्ती टीम आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2023 राँची खेलगाँव के लिए रिलायंस बस से रवाना हुईं, जिसमे कुल 35 बालक बालिका पहलवान शामिल है!
आज खेल विभाग की टीम को रवाना करते हुए गढ़वा जिला कुश्ती संघ के सचिव चन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि गढ़वा से प्रतिभावान पहलवान को विद्यालय कुश्ती टीम मे चयन कर रांची भेजा जा रहा है
यह सभी अच्छा प्रदर्शन कर वापस लौटेंगे!
उक्त अवसर पर समग्र शिक्षा विभाग से राकेश सर, विभागीय प्रशिक्षक किशोर कुणाल, शिव कुमार, राजेश कुमार चंद्रवंशी एवं महिला प्रशिक्षक के रूप में प्रियंका कुमारी कुश्ती टीम के साथ रवाना हुये!