रसोई गैस के कीमत में मात्र दो सौ रूपये घटाया जाना चुनावी स्टंट और जनता के साथ छलावा है- ओबैदुल्लाह garhwa

गढ़वा से दीपक कुमार की रिपोर्ट
 जिला कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के अध्यक्षता और नेतृत्व में आज दिनांक 03-09-2023 दिन रविवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा रसोई गैस के कीमत में मात्र दो सौ रूपये घटाया जाना चुनावी स्टंट और जनता के साथ छलावा है।पिछले नव सालों से केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने अमीर मित्रों का कर्ज माफ करते हुए एक षडयंत्र के तहत आम जनता  पर मंहगाई का बोझ डालकर डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि करके एवं अनाज तेल मशाला की कीमतों को अप्रत्याशित तरीके बढ़ाकर सुनियोजित ढंग से जनता को लुटने का का काम किया है जिससे आम जनता त्राहिमाम कर रही है।देश का आवाम से मंहगाई रोकने,प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने,हरेक व्यक्ति के खाते में पंद्रह लाख पन्द्रह लाख देने,,काला धन लाने जैसे बड़े बड़े वादे करके केन्द्र की सत्ता पर काबिज होनेवाली केन्द्र मोदी सरकार हरेक मोर्चे पर विफल है।कांग्रेस पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने प्रेसवार्ता में कहा कि किसान विरोधी,मजदूर विरोधी,लोकतंत्र विरोधी,संविधान विरोधी और पुंजीतंत्र की समर्थक केन्द्र की मोदी सरकार को 2024 के आम चुनाव में देश की जनता जनार्दन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए केन्द्र की सत्ता से उखाड़ फेंकेंगी।।प्रेसवार्ता के मौके पर ज़िला महासचिव त्रिपुरारी सिंह,युवा नेता ज़फ़र एकबाल,इरफ़ान अंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे।।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa