भाजपा ने आयोजित की मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम,मंडल अध्यक्ष बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर bjp

भाजपा ने आयोजित की मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम,मंडल अध्यक्ष बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर
मनातू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की मनातू इकाई द्वारा आज मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुवात की गई। कार्यक्रम मनातू भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव संचालन अंतू यादव ने किया। 
इसमें कार्यक्रम के महत्व के साथ सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। साथ साथ 13 सितंबर को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी का संकल्प यात्रा की जनसभा नीलांबर पितांबरपुर में विधानसभा स्तरीय होना है इसे लेकर भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया
              मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। पूरी दुनिया आज भारत के विकास और आर्थिक नीतियों से प्रभावित है और यहां करने आ रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम को समझने और इसे सफल बनाने के लिए आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि बिगु साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहू, हरेंद्र पासवान,अयोध्या प्रसाद, सुरेंद्र पासवान, अनिल कुमार यादव, शौकत खान, विनेश्वर राम,गुड्डू खलीफा, कमलेश मेहता, मालती देवी, करेश राम, रामू यादव,वीरेंद्र, सच्चिदानंद,पिंटू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda