प्रखर समाजवादी नेता स्व गिरिवर पांडेय की 15 वीं पुण्यतिथि मनाया गया
स्व पांडेय गरीबों के मसीहा थे:मंत्री मिथलेश
श्री बंशीधर नगर : पूर्व मंत्री सह प्रखर समाजवादी नेता स्व गिरिवर पांडेय की 15 वीं पुण्यतिथि गुरुवार को समारोह पूर्वक मनायी गई। डाकबंगला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं अन्य गणमान्य लोगों ने स्व पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि स्व पांडेय की जीवनी हमलोगों के लिये प्रेरणास्रोत है। सादगी पूर्व जीवन व्यतीत करते हुये बिहार-झारखंड में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। स्व पांडेय गरीबों के मसीहा थे। जिसका परिणाम था कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें दो-दो बार क्षेत्र का विधायक चुना। वे जनता के दिलों में बसते थे।
अगर राजनीति करने वाले हरेक लोग उनके विचारों को आत्मसात कर कार्य करें तो समाज को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि समाजवाद की लौ जलाये रखने में उनकी भूमिका हमेशा याद रखने वाली है। उन्होंने कहा कि वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार हमेशा हमारे साथ है।पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने स्व पांडेय के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि आज के जनप्रतिनिधियों को उनके बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है। वे सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। उनके बताये रास्ते पर चलकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। डॉ यासीन अंसारी ने कहा कि हमलोगों ने स्व पांडेय से काफी कुछ सीखा है। गरीब, दलित, शोषितों के लिये उन्होंने पूरे जीवन संघर्ष किया। बिहार-झारखंड में आज भी लोग उन्हें प्रखर समाजवादी के रूप में याद करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी, स्व पांडेय के पुत्र अभय पांडेय, संजय पांडेय, झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, धीरज दुबे, केंद्रीय समिति सदस्य सूर्यदेव मेहता, झामुमो नेत्री किरण देवी, मुकेश सिन्हा, अमरनाथ पांडेय, मोबिन अंसारी, सत्यनारायण यादव, कुर्बान अली, सुभाष मेहता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।