रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का प्रभारी बने डॉ असजद अंसारी
गढ़वा: डॉ असजद अंसारी को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रंका के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद का स्थानांतरण हरिहरगंज होने के कारण 7 अगस्त को सिविल सर्जन के आदेश पर डॉ असजद अंसारी को अस्पताल का प्रभार दिया गया था। वहीं आज सोमवार को गढ़वा सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह द्वारा डॉ असजद अंसारी को सदर अस्पताल का कार्य के अतिरिक्त प्रभार देते हुए रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी घोषित किया गया। मालूम हो कि डॉ असजद अंसारी ने राजनीति छोड़ कर सन 2020 में झारखंड लोक सेवा आयोग का परीक्षा पास कर चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर चिनिया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में पदभार संभाला था। एक वर्ष गुजरते ही उनके कार्य को देखते हुए स्वास्थ विभाग द्वारा डॉ असजद को एनेस्थीसिया में प्रशिक्षण के लिए रिम्स भेजा गया। कुशल पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चिनिया के कार्य के अतिरिक्त गढ़वा सदर अस्पताल में एनेस्थीसिया के कार्य हेतु नियुक्ति की गई। अब उनके उत्कृष्ठ कार्य को देखते हुए डॉ असजद को अतिरिक्त प्रभार देते हुए गढ़वा सिविल सर्जन द्वारा रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया। इस मौके पर डॉ असजद अंसारी ने गढ़वा सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा की उनका पूरा प्रयास रहेगा की रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और इसके अंतर्गत रमकंडा और चिनिया प्रखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराएं।