प्रतिभावान हो रहे हैँ ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी।
गढ़वा। आज दिनांक 5अगस्त 2023 दिन शनिवार को नारायणपुर, टंड़वा स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में बाल प्रतिभा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी छात्रों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के अंतर्गत वर्ग प्री नर्सरी से प्रेप के बच्चों ने देशभक्ति पोशाक का प्रदर्शन किया। वर्ग एक, दो एवं तीन के विद्यार्थियों ने दाल एवं फलों के द्वारा तिरंगे का निर्माण किया। वर्ग चार एवं पांच के छात्रों ने देशभक्ति गीत औऱ भाषणों का प्रदर्शन किया तो वहीं वर्ग छः एवं सात के विद्यार्थियों ने सुन्दर रंगोली एवं पट्ट सजावट का प्रदर्शन किया। यंहा के शिक्षकगणों ने भी सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा बच्चों के सर्वांगिन विकास के लिए हमेंशा ही प्रतिबद्ध रहा है। यही कारण है की यहाँ के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन में हमेशा आगे रहते हैँ। भविष्य में भी ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा ऐसे कई आयोजन करते रहेंगे जो यंहा के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य बनाने मे सहायक सिद्ध होंगें।