मुखिया प्रत्याशी दुर्गावती देवी ने अमेरिका के घर पहुंच कर की संवेदना व्यक्त
साकेत मिश्र
कांडी: प्रखंड में एक पूर्व मुखिया प्रत्यासी ने कोई पद पर नही होते हुए भी समाज मे इंसानियत की मिशाल पेश किया है। विदित हो कि प्रखंड के बलियारी पंचायत की पूर्व मुखिया प्रत्यासी दुर्गावती देवी ने प्रखंड के ही बलियारी गांव निवासी कृष्णानंद दुबे पिता गुपुत दुबे की मृत्यु हो कुछ दिनों पहले हो गई थी।
इस दुःखद घटना को सुनकर 60 वर्षीय गुपुत दुबे के घर पूर्व प्रत्यासी सह समाजसेविका दुर्गावती ने ब्रह्मभोज में शामिल होकर आर्थिक सहयोग किया ताकि इस दुःख की घड़ी में मृतक के परिजन को कुछ सहयोग हों सके उसके साथ उन्होंने दुखित परिवार को हर सम्भव मदद करने को बोला। आपको ज्ञात हो कि बीते 13 अगस्त को ही कृष्णानन्द दुबे की मृत्यु हो गई थी।
आपको ज्ञात हो कि दुर्गावती देवी लगातार अपने पंचायत में समाज के हितों के लिए कार्य कर रही हैं तथा गरीब असहायों को खुल कर निस्वार्थ भाव से मदद कर रही हैं।