गढ़वा जिला के असंगठित क्षेत्र के कामगारों का किया जा रहा निबंधन, अब तक कुल 5,02,098 असंगठित क्षेत्र के कामगारों को किया गया निबंधित। garhwa

गढ़वा जिला के असंगठित क्षेत्र के कामगारों का किया जा रहा निबंधन, अब तक कुल 5,02,098 असंगठित क्षेत्र के कामगारों को किया गया निबंधित।
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा गढ़वा जिला के असंगठित क्षेत्र के कामगारों का निबंधन किया जा रहा है। विभागीय निर्देशानुसार गढ़वा जिले को ई-श्रम पोर्टल पर 4,32,000 असंगठित मजदूरों के निबंधन का लक्ष्य दिया गया था। जिसे विभाग द्वारा पुनः पुनरीक्षित निबंधन का लक्ष्य 6,05,000 दिया गया है। जिसमें अब तक गढ़वा जिले में कुल 5,02,098 असंगठित क्षेत्र के कामगारों का निबंधन कर लिया गया है एवं शेष बचे असंगठित क्षेत्र के कामगारों का भी निबंधन की प्रक्रिया विभाग द्वारा जारी है।

ई- श्रम पोर्टल पर उर्म 16 से 59 वर्ष वाले लोगों का निबंधन किया जाना है। ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन CSC के माध्यम से किया जा रहा है, निबंधन के लिए श्रमिक का आधार कार्ड पासबुक एवं मोबाईल संख्या की आवश्यक्ता है। असंगठित श्रमिकों में मनरेगा मजदूर, मिड-डे-मिल कामगार, आशा वर्कर, ऑगनबाड़ी सेविका / सहायिका एवं स्वास्थ्य सेवाओं में लगे स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, रिक्शा चालक, पूलर्स, निर्माण (BOCW) कामगार, कृषि कामगार (किसान), घरेलू कामगार, फिशरमेन, NRLM / NULM के अन्तर्गत SHG सदस्य, स्ट्रीट भेंडर्स, स्वनियोजित कामगारों और ईट भट्ठा कामगार आते हैं जिनका निबंधन किया जाना है 

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa