साकेत मिश्र
कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान-3 की चांद पर उतरने की खुशी में गुरुवार को आतिशबाजी किया। इस अवसर पर सभी ने देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई व धन्यवाद दिया। सभी ने इसरो के प्रमुख एस सोमनाथन की कुशल नेतृत्व की चर्चा करते हुए कहा कि इनकी टीम नेतृत्व से आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक पहुंचाने वाला विश्व का पहला देश बन गया। विदित हो कि इससे पूर्व विश्व के तीन देशों अमेरिका, रूस व चीन के वैज्ञानिकों ने चांद के उत्तरी ध्रुव पर अपनी मून मिशन भेजे हैं। लेकिन भारत चांद के सबसे कठिन भाग दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलता पूर्वक उतार कर अपना परचम लहराया है।मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कांडी मंडल महामंत्री , पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, राजेश कुमार, प्रदीप लाल, ललन पासवान, राहुल प्रसाद, रुषतम खान, सचितानंद दुबे, नंदू चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, चरित्र चौरसिया, प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।