गढ़वा में जी. एन. कॉन्वेंट +2 स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान सम्पन्न। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 
गढ़वा में जी. एन. कॉन्वेंट +2 स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान सम्पन्न।
 प्लांट से ही प्लानेट (पृथ्वी) की रक्षा संभव।
 निदेशक मदन केशरी
गरमी से निजात ऐसी से नहीं  वृक्षारोपण से होगा।
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जी.एन. स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग, लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन केशरी , उपप्राचार्य बसंत ठाकुर सम्मिलित रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। बदलते परिवेश में पर्यावरण असंतुलन का दुष्प्रभाव पूरे विश्व में जो दिखाई दे रहा है उसकी रक्षा करना समस्त मानव के लिए आवश्यक है। लापरवाही बरतने का अर्थ है स्वंय का विनाश। धरती की बढ़ती हुई तापमान पूरे जीवों को हासिए पर खड़ा  कर दिया है। विश्व इस विकट संकट को झेल रहा है।  प्रकृति एवं प्राकृतिक क्षेत्रों से छेड़-छाड़ करने के  परिणामस्वरूप पर्यावरण के अस्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण जागरूकता अभियान का उद्देश्य वर्तमान एवं आने  वाली पीढ़ी को जागरूक करना है।मानव जाति के कल्याण एवं अस्तित्व के लिए पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार आवश्यक है।विद्यालय में 'इको क्लब' की स्थापना इसी उद्देश्य से की गई है जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण, जल संचय, खेतों में प्राकृतिक खादों का प्रयोग अधिक से अधिक करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।विदित है कि पर्यावरण और प्राणी एक दूसर का पूरक हैं। अधिक जनसंख्या, जल का दुरुपयोग, वैज्ञानिक प्रयोग, वैज्ञानिक प्रयोग, ओजोन परत का नुकसान, वनों की कटाई आदि मानव जाति  के लिए गंभीर खतरा है। पर्यावरण नहीं तो जीवन नहीं। इसके अनदेखी से -कई प्राकृतिक आपदाएँ  पूरे विश्व में अपना प्रभाव दिखा रही है। विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण निदेशक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। बच्चों द्वारा लाए गए रंग-बिरंगे गमलो में लगे पौधों को विद्यालय परिसर में स्थापित किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता एवं  चित्र-कला के प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण के प्रति अपनी लगाव को  प्रदर्शित किया। विभिन्न कार्यक्रमों में अव्वल रहे छात्र- छात्राओं को निदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मुकेश कुमार भारती,ख़ुर्शीदआलम, नरेन्द्र सिन्हा, आलोक सिन्हा,नीरा शर्मा, सरिता दूबे, निलम कुमारी, सुनिता कुमारी, शिवानी कुमारी, सुषमा  तिवारी संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही। वहीं मंच का संचालन स्कूल कैप्टन शिवम कुमार और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संजीव कुमार ने की।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa