एक अच्छा खिलाड़ी कभी भी अपना मनोबल नीचे नहीं गिरने देता है: अलखनाथ sports

एक अच्छा खिलाड़ी कभी भी अपना मनोबल नीचे नहीं गिरने देता है: अलखनाथ 

13 वी गढ़वा जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप एवं अंतर स्कूल प्रतियोगिता संपन्न
फोटो: खिलाड़ी को प्रेषित करते संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन केशरी और अन्य लोग

गढ़वा
आरकेवीएस संस्थान में खेले जा रहे हैं 13 वी गढ़वा जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में संघ के संरक्षक  अलखनाथ पांडे ,अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ,सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष सुशील केशरी ,धनंजय सिंह, नंद कुमार गुप्ता, अशोक दुबे, मुजीबुदीन खान,सह सचिव प्रिंस सोनी , कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, आमोद पांडे और अजय ठाकुर ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया। इस मौके पर संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने टेबल टेनिस के खेल में बहुत ही बेहतर कर रहे हैं, आपसे गढ़वा जिले वासियों को काफी उम्मीदें हैं।वही संघ के लोग आपसे ओलंपिक खेले इसकी आश लगा रखे है इसके लिए संघ काफी मेहनत कर रहा है।अगर आप अपने लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो सबसे पहले आप सभी लोगों को खुद को काफी परिश्रमी बनाना होगा जब तक आप खुद को  परिश्रमी नहीं बनाएंगे तब तक आप मंजिल से दूर रहेंगे। एक अच्छा खिलाड़ी कभी भी अपना मनोबल नीचे नहीं गिरने देता है।उन्होंने कहा कि आप जहां भी खेले एक चैंपियन की तरह खेलें। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि  13 वर्षों में टेबल टेनिस खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बदौलत राज्य में अपना एक अलग पहचान बना चुका है उन्होंने कहा कि खेल में अपना प्रदर्शन इस प्रकार दिखाएं की सामने वाले विरोधी टीम का प्रत्येक खिलाड़ी आपके लिए तालियां बजाने लगे। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा कि तीन दिवसीय  प्रतियोगिता के दौरान लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ियों ने अपने खेल का जौहर दिखाया है। प्रतियोगिताके दौरान प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया किया जाएगा। उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि आप सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय पलक तक जाना है इस बीच आने वाली चुनौतियों को आपको पार करते हुए आगे बढ़ना है आपके खेल में आने वाली चुनौतियों को संघ अवश्य दूर करेगा। उक्त के अतरिक्त उपाध्यक्ष सुशील केशरी,नंद कुमार गुप्ता अशोक दुबे ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन  कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे और धन्यवाद ज्ञापन अशोक दुबे ने किया
________
अंजलि और अनिल बने चैंपियन

 आरकेवीएस संस्थान में खेले जा रहे टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए मैच में बालिका वर्ग में शांति निवास ने गोविन्द उच्च विद्यालय  को एवं बालक वर्ग में  गोविन्द उच्च विद्यालय ने एन टी सी ए को हरा कर विजेता बना।बालिका वर्ग में आदित्य बिड़ला एवं स्वामी विवेकानंद  को तीसरा स्थान और बालिका वर्ग में आर के पब्लिक और आदित्य बिड़ला  को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ|वहीं अंडर 13 बालिका में एन टी सी ए के आयुषी कुमारी ने शांति निवास के आशा रानी को3-2से, अंडर 13  बालक वर्ग में  एन टी सीए के हर्षित कुमार पांडेय ने  अपने ही विद्यालय के सचिन कुमार को 3-0, अंडर 11  बालक वर्ग में  स्वामी विवेकानंद के कार्तिक पाल ने अपने ही विद्यालय के रोहन पाल को 3-2  से से,अंडर  11  बालिका वर्ग में स्वामी विवेकानंद के अनन्या कुमारी ने शांति निवास के पलक भारती को 3-1  से  , अंडर  15 बालिका वर्ग में शांति निवास की अंजली ने एन टी सी ए के आयुषी को 3-0 से, अंडर 15 बालक वर्ग में हर्षित ने सचिन को 3-0  से, अंडर  17 बालिका वर्ग में अंजली ने आदित्य बिड़ला के  अनिका सिंह को 4-0  से,अंडर 17 बालक वर्ग में स्काई टेबल टेनिस एकेडमी के अनिल ने आदित्य बिड़ला के अनिमेष को 4-0 से,अंडर-19 बालक वर्ग में स्काई टेबल टेनिस एकेडमी के अमन ने उसी एकेडमी के अनिल को 4-1 से,अंडर-19  बालिका वर्ग में  गोविन्द की आयुषी नें आदित्य बिड़ला के अनुष्का को 4-0 से,मेंस वर्ग में अमन कुमार पाल नें अमल कुमार ठाकुर को 4-0 से और डबल्स ओपन में अमन एवं अनिमेष की जोड़ी ने नितीश एवं अनिल की जोड़ी को हरा कर विजेता बना। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रेफरी विवेक कुमार दुबे, अंपायर सरताज आलम,  फैजान अख्तर, आरज़ू, ऋषभ राज को अनुप कुमार, अमल कुमार ठाकुर, अनिमेष कुमार पांडेय, उज्जवल कुमार, अंजली कुमारी, आयुषी कुमारी पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।इस मौके  पर राज कुमार, आदित्य बिड़ला के कोच उमेश सिंह, माया कुमारी, प्रिंस पांडेय  सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa