मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति में वीर कुंवर सिंह के नाम से विख्यात अति विशिष्ट सदस्य का निधन shok

मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति में वीर कुंवर सिंह के नाम से विख्यात अति विशिष्ट सदस्य का निधन

समिति ने जताया गहरा शोक 
फोटो : मृतक रामेश्वर साह का फाइल फोटो। 

साकेत मिश्र की रिर्पोट 
कांडी : अपने वरिष्ठ सदस्य रामेश्वर साह के निधन पर मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया है। कांडी प्रखंड क्षेत्र के पंचायत एवं गांव खुटहेरिया निवासी रामेश्वर साह का शुक्रवार  की दोपहर में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका रांची में इलाज चल रहा था। उल्लेखनीय है कि सतबहिनी विकास समिति के वरिष्ठ एवं विशिष्ट स्थायी सदस्य वयोवृद्ध रामेश्वर साह को समिति का वीर कुंअर सिंह कहा जाता था। वे किसी भी छेटे बड़े काम के लिए तैयार ही नहीं रहते थे बल्कि युवाओं को भी अपनी स्फूर्ति व जीवटता से प्रोत्साहित करते थे। वे सतबहिनी विकास समिति के काम से कितना भी दूर जाने के लिए हर समय तैयार रहते थे। दूरस्थ गांवों में जनसंपर्क के दौरान उनकी उपस्थिति निश्चित रूप से पाई जाती थी। वह समिति के शून्य से शिखर तक की यात्रा के साक्षी लोगों में से एक थे। साथ ही समिति के निरंतर प्रगति एवं उत्थान के लिए वृद्धावस्था में भी संघर्षरत रहते थे। इसीलिए समिति के लोग उन्हें प्यार से वीर कुंवर सिंह बुलाया करते थे। उनका निधन समिति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन को लेकर समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, सचिव पं. मुरलीधर मिश्र, संयोजक पीआर सिन्हा, उप सचिव सुदर्शन तिवारी, अंकेक्षक द्वय नवल किशोर तिवारी व नंदलाल दुबे, जय किशुन राम, देवी दयाल राम सहित कई लोगों का नाम शामिल है। सबों ने उनके निधन को लेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए  तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वरिष्ठ सदस्य के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया गया है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa