पदाधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, प्रतिबद्धता एवं ऊर्जा संगठन को मजबूती प्रदान करेगी : मंत्री मिथिलेश
मंत्री ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित
सम्मानित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर
गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नवगठित संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। गुरुवार को मंत्री श्री ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज बड़ी तादाद में पार्टी के पदाधिकारियों को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला, यह मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, प्रतिबद्धता एवं ऊर्जा संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।
सभी पदाधिकारी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विशेष मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य के विकास में अपनी सहभागिता निभाएंगे। मंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा बहुत बड़े परिवार के साथ मजबूत संगठन के रूप में उभर रहा है। आने वाले समय में पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन एवं कार्यकुशलता से पूरे राज्य में झामुमो का डंका बजेगा।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, उपाध्यक्ष ज्योति लकड़ा, उर्मिला देवी, लीलावती देवी, मीरा सिंह, निर्मला देवी, मीना देवी, सचिव चंदा देवी, कोषाध्यक्ष किरण देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आलमगीर अंसारी, उपाध्यक्ष जैदुल्ला अंसारी, राहत हुसैन, हिफाजत अंसारी, आफताब अंसारी, नूरूल हक, आशिक अंसारी, सचिव शौकत अंसारी, कोषाध्यक्ष मुमताज खान, क्रीड़ा मोर्चा के जिलाधक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष चंदन पांडेय, धीरज चौबे, पंकेश्वर सिंह, सचिव सदाब खान, कोषाध्यक्ष सुकेश टोप्पो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शंभू यादव, अनुज चंद्रवंशी, राजन उरांव, बैजू राम, सचिव अतहर अली, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, व्यवसायी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केशरी, उपाध्यक्ष भरत प्रसाद केशरी, नवीन जायसवाल, अजय गुप्ता, सचिव चंद्रशेखर साव, कोषाध्यक्ष भोला केशरी को सम्मानित किया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, जिप अध्यक्ष शांति देवी, ताहिर अंसारी, राजकिशोर यादव, अजय उपाध्याय, अहमद अली, आशीष गुप्ता, अमृतांजलि दूबे, अनीता दत्त, कंचन कुमार साहू, शरीफ अंसारी, मासूम खान, जेपी मिंज, संजय सिंह छोटू, दीप माला, विकास कुमार कुशवाहा, फुजैल अहमद, आराधना सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।