भाजपा छोड़कर मेराल के एक दर्जन से अधिक लोग झामुमो में शामिल jmm

भाजपा छोड़कर मेराल के एक दर्जन से अधिक लोग झामुमो में शामिल
फोटो -माला पहनाकर पार्टी में शामिल करते मंत्री मिथिलेश
गढ़वा। मेराल प्रखंड के चामा पंचायत से भाजपा छोड़कर एक दर्जन से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। रविवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी को पार्टी में शामिल कराया। झामुमो के चामा पंचायत अध्यक्ष मुसाहेब अंसारी के नेतृत्व में सभी ने माटी की पार्टी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री उपेंद्र विश्वकर्मा, विलास कुमार रवि, रमेश कुमार रवि, राजेश कुमार रवि, सचिन कुमार, बहादुर विश्वकर्मा आदि का नाम शामिल है। इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाले लोगों उपेंद्र विश्वकर्मा आदि ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ही झारखंड एवं झारखंडियों की असली हितैशी पार्टी है। यहां सभी लोगों को पूरा मान, सम्मान एवं उचित हक, अधिकार मिलता है। जबकि भाजपा में छोटे कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं होती है। भाजपा की सरकार में न तो गढ़वा और न ही झारखंड में कोई भी विकास कार्य हुआ। परंतु आज झामुमो की सरकार झारखंड एवं झारखंडियां के हित में काफी बेहतर कार्य कर रही है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa