पुर्व मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर गढ़वा जिला के कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि बाबुलाल मरांडी एक कुशल संगठनकर्ता रहें हैं निश्चित रूप से इनके नेतृत्व में भाजपा झारखंड प्रदेश में एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी। आनेवाले 2024 में भाजपा बाबुलाल मरांडी के नेतृत्व में लोकसभा एवं विधानसभा के चुनावों में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि बाबुलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर गढ़वा जिले के तमाम कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं।
भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे ने कहा कि बाबुलाल मरांडी के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा कार्यकर्ताओं में नया उर्जा का संचार होगा। उम्मीद ही नहीं बल्कि पुर्ण विश्वास है कि झारखंड में भाजपा अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाबुलाल मरांडी को सभी कार्यकर्ताओं की ओर से बहुत बहुत बधाई । बधाई देने वालों में भाजपा मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे मीना गुप्ता प्रदीप पासवान सुरेन्द्र विश्वकर्मा सुप्रित केशरी अविनाश पासवान राजीव रंजन पासवान उमेश कश्यप नसरुद्दीन अंसारी अनीता गुप्ता अखिलेश उरांव राकेश शंकर गुप्ता उदय कुशवाहा रामसकल कोरवा नवीन जायसवाल संजय जायसवाल अनवर शाह सहित गढ़वा जिला से अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया है।