अम्बेडकर की आदम कद प्रत्तिमा का अनावरण भीम आर्मी के राष्टीय अध्यक्ष विनय रतन ने किया bhim

अम्बेडकर की आदम कद प्रत्तिमा का अनावरण भीम आर्मी के राष्टीय अध्यक्ष विनय रतन ने किया
केतार प्रखण्ड :केतार मुख्यालय के मुख्य बाजार में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की आदम कद प्रत्तिमा का अनावरण भीम आर्मी के राष्टीय अध्यक्ष विनय रतन,अनवारण समिति के सयोजक अजय वर्मा , दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रोफसर लक्ष्म यादव ने सयुक्त रूप से फूल  माला चढ़ाकर किया। प्रत्तिमा का अनावरण पश्चात नियोजीत कार्यक्रम में लोहिया समता उच्य विद्यालय मैदान में सर्वप्रथम डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर, गौतम बुद्ध , करीब दास की प्रत्तिमा पर पुष्प अर्पित कर जन सभा का आयोजन कार्यक्रम की सुरुआत की गई।वही अनवारण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय रतन  ने बाबा साहेब के प्रत्तिमा लगाने के दौरान जेल गए लोगो पांच लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लक्ष्मण यादव ने कहा कि केतार में आज बाबा साहेब की प्रत्तिमा का अनावरण  हुआ है यहां के लोगो के लिए गर्व की बात है। इसके बात आप सभी कमिटी को ज्योति बाई फुले  के नाम से पुस्कालय खोलने की जरूरत है। ताकि बाबा भीम राव अम्बेडर की बातों को घर घर पहुँचाया जा सके,झारखण्ड  राज्य में विरसा मुंडा के अबुआ देश अबुआ राज के यादों को साकार करना था पर यह आज तक बिल्कुल नही हो पाया है।आज हमारा देश धर्मो के बीच बट गया है और उसका फायदा बड़े बड़े लोग उठा रहे है हमे एकजुट होकर जागरूक होना होगा और धर्मो की जगह संविधान को अपनाना होगा हर घर मे संविधान  का किताब होना चाहिए यही संविधान हमे हर प्रकार की अधिकार दिलवाएगा।वही सभा को सम्बोधित करते हुए   मुख्य अतिथि विनय रतन ने कहा की भीम आर्मी जाती व धर्म की लड़ाई लड़ ही नही रहा है और इस लड़ाई से हमारी कोई मतलब नहीं है,अगर लड़ाई है तो संविधान के लिखे गए हक और अधिकार की लड़ाई है।जिसमे बाबा भीम राव अंबेडकर ने लिख कर गए है।रही बात झारखण्ड की तो झारखण्ड सरकार स्थानीय नागरिकों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ ही नही रही है। झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि  सरकार यह नहीं चाहती है कि भीम आर्मी झारखंड में अधिकारों की लड़ाई लड़े,पर यह लोकतंत्र का समय है हम लोग झारखण्ड में हो रहे अन्याय को अब सहन नहीं करने वाले है झारखण्ड सरकार जितनी ताकत लगाना है लगा ले। इस कार्यक्रम को बिरहा कलाकार ओमप्रकाश  दीवाना ने समय समय पर लोगो को मनोरजन किया। इस कायर्क्रम को शांति व्यवथा के लिए मुकेश मछुआ,थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दल बल के साथ मुस्तैत दिखे। इस सभा को अरजक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, शत्रुध्न कुमार शत्रु, मोमताज खान,सिराज खान,केपी यादव,सुषमा बौद्ध, ईश्वरी प्रसाद यादव, रवि पाल, नान्हू राम ने सम्बोधित किया।इस मौके पर अनावरन समिति के अध्यक्ष विंदु राम, कोषाध्यक्ष रामविचार साहू, लालेश्वर राम,जीतन राम, विनोद कुमार, शम्भू सिंह,शिवकुमार सिंह, मनोज फौजी,लल्लू राम,कृष्णा राम, सहित हजारो लोग उपस्थित थे।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda