बौलीया गांव के 7 वर्षीय बच्चा हुआ गुम, परिजन परेशान। gumsuda

डंडई से बिंदु कुमार की रिर्पोट 
  बौलीया गांव के 7 वर्षीय बच्चा हुआ गुम, परिजन परेशान।
पड़ोस के दुकान में मिठाई लेने गया डंडई प्रखंड क्षेत्र के सोनेहरा पंचायत  बौलीया गाँव निवासी अवधेश शाह के 7 वर्षीय पुत्र संतन कुमार लापता हो गया। लापता बच्चे के परिजन बच्चे को खोज खोज कर बहुत परेशान है और लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना मंगलवार 4 बजे शाम की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार स्थानीय थाना में गुमशुदगी भी दर्ज कराया है। लापता हुए बच्चे के परिजनों ने बताया की संतन घर से पैसे लेकर पास के ही दुकान में मिठाई लेने गया था। तभी वह कुछ घंटों बाद भी नहीं लौटा। तब से हम लोग खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि लड़का का नाम संतन कुमार पिता का नाम अवधेश शाह है। 7 साल का बच्चा है। उसकी ऊंचाई लगभग 3 फीट रंग सावला दोनों कान में मसा का निशान है। परिजनों ने क्षेत्रवासियों से  गुजारिश किया है कि यदि इस लड़का का पता चले तो हमारा नंबर 7667403126 या 9546003066 पर जानकारी देने का कृपा करें। हम उनका यह एहसान  जिंदगी भर नहीं भूलेंगे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa