केतार। आयुष निदेशालय एवं जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी गढ़वा के निर्देश पर बुधवार को लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में नवी अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख चंद्रावती देवी, बीडीओ मुकेश मछुआ, डॉ अविनाश कुमार राज,और मुखिया प्रमोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद योग अभ्यास किया गया।इस मौके पर बीडीओ मुकेश मछुआ ने कहा की योग एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अपने शरीर तथा विचारों को शुद्ध कर सकते हैं। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य शरीर के लिए योग ज़रूरी है।
इसे लोगों को दिनचर्या में शामिल कर नियमित योग करना चाहिए। वहीं आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी अविनाश कुमार राज ने कहा की योग भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है।योग का नियमित अभ्यास करने से शरीर और मन स्वास्थ्य रहता है। कार्यक्रम का समापन राष्टगान से किया गया।।इस मौके पर डाॅ मुस्तकीन अंसारी, जवाहर दुबे,शुशिल चौबे,सोनू सिंह, शंकर मेहता,सोनू सिंह विश्वनाथ प्रसाद, सहित कई विद्यालयों के शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीण उपस्थित थे।