विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण हेतु मिशन लाइफ कार्यक्रम का किया गया आयोजन। garhwa

 विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण हेतु मिशन लाइफ कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में पर्यावरण संरक्षण को लेकर मिशन लाइफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपायुक्त ने कहा कि आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसके पश्चात से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमे तत्पर होकर कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को उपायुक्त ने एक मुहिम के तहत आमजनों को पौधा रोपण हेतु प्रेरित करने एवं जिले के सभी सरकारी भवनों, तालाबों एवं अस्पतालों के आसपास पौधारोपण करने को कहा। जिससे पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके।
कार्यक्रम में प्रेजेंटेशन के माध्यम से मिशन लाइफ के विषय पर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं किस प्रकार से पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में हम कार्य करें, इसे लेकर बताया गया। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्यवाही को बढ़ावा देने तथा प्राचीन ज्ञान से सीख लेकर प्रकृति के साथ समन्वय बनाते हुए सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन करने की बात कही गई। साथ ही दुनिया भर के लोगों को पर्यावरण अनुकरण व्यवहार करने हेतु प्रेरित करने की बात कही गई। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मिशन लाइफ़ थीम के तहत कुछ विशेष बातों पर ध्यान केंद्रित करने हेतु कहा गया। यथा- उपयोग करने के बाद जल का पंप बंद कर देना, फसल विविधीकरण करना, वर्षा जल संचयन के ढांचो का निर्माण करना, कचरा प्रबंधन करना एवं व्यापक तौर पर पौधारोपण करना आदि। इस कार्य में व्यापक सहयोग हेतु उपायुक्त द्वारा विभिन्न विभाग से इस क्षेत्र में अपेक्षित सहयोग की बात कही। जेएसएलपीएस और शिक्षा विभाग तथा समाज कल्याण के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि को इस वर्ष वर्षा होने से पहले अपने अपने प्रखंडों पंचायतों एवं तहसील आदि के परिसरों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने का निर्देश दिया।*
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त समेत सभी पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर को शपथ लिया। शपथ ग्रहण करते हुए उपायुक्त संग सभी पदाधिकारियों ने कहा कि मैं पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी दैनिक जीवन शैली में हर संभव बदलाव करने का वचन देता हूं। मैं अपने दोस्तों, परिवार और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों के महत्व के बारे में लगातार याद दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं एक उदाहरण के रूप में सेवा करने का वचन देता हूं कि कैसे एक पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली हमारे ग्रह और लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने की बात कही गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी, शशि कुमार, अपर समाहर्ता, पंकज कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए, दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी रंका, रामनारायण सिंह, सिविल सर्जन गढ़वा, डॉ अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मिथिलेश केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, साकेत कुमार पाण्डेय, नजारात उप समाहर्ता, नीलेश मुर्मू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिमा कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी, संजीव कुमार सिंह, जिला उद्यान पदाधिकारी, शिव शंकर कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, सुशील कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी, नीरज कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस, सुशील दास, सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, मुकेश कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa