ईद उल अजहा त्याग व बलिदान का त्योहार है:तौहिद खान eid

नमाज का समय मुकर्रर

ईद उल अजहा  त्याग व बलिदान का त्योहार है:तौहिद खान
श्री बंशीधर नगर-ईद उल अजहा का त्योहार गुरुवार को मनाया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुये अंजुमन कमिटी के सदर तौहीद खान ने कहा कि ईद उल अजहा  त्याग व बलिदान का त्योहार है उन्होंने ईद उल अजहा का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किया।इधर अनुमंडल मुख्यालय के गोसाईबाग स्थित ईदगाह व मैदान की साफ सफाई नवजवान कमिटी द्वारा कराया गया। गोसाईबाग स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे,बरडीहा मस्जिद में 7.45 बजे,कोइन्दी कधवन ईदगाह में 8 बजे , नरही ईदगाह में 7.45 बजे तथा कुशदण्ड ईदगाह में सुबह 8 बजे ईद उल अजहा का नमाज अदा किया जायेगा।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa