नए सत्र के छात्राओं के बीच चलाया गया जागरुकता अभियान।
आज गढ़वा प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय , लगमा में नए सत्र में आए कक्षा 8 वी बच्चियों के बीच पिरामल फाउन्डेशन के गांधी फेलो सत्यम प्रकाश द्वारा सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी विस्तृत रूप में दी गई। सत्यम प्रकाश ने बताया की सावित्री बाई फुले छात्रवृत्ति बालिका शिक्षा, बाल विवाह पर अंकुश, किशोरियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता हेतु सहायता तथा उच्चतर कक्षाओं की बालिकाओं को शैक्षिक व्यय से सहयोग कर उनके विद्यालय परित्याग की प्रवृत्ति को कम करना तथा उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन इत्यादि करना हैं। उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति के तहत पूरे ₹40,000 की सहायता का प्रावधान हैं जिसमें कक्षा आठवीं में ₹2,500, कक्षा 9वी में ₹ 2,500, 10वी, 11वी, 12वी में 5000 -5000 राशि समेत 18-19 वर्ष की आयु की किशोरियों को एकमुश्त; ₹20,000 का अनुदान शामिल हैं। साथ ही साथ सत्यम प्रकाश ने बताया कि यह योजना के अंतर्गत ड्रॉप आउट किशोरियों को स्कूल/कॉलेज से जोड़ने की विशेष पहल हैं। शिक्षिका प्रीति सिंह ने कहा कि हमारे स्कूल के द्वारा छात्राओं को समय-समय फॉर्म भरवाया जाता हैं और बच्चियां इस छात्रवृत्ति का लाभ लेती है।मौके पर स्कूल के प्राचार्य रश्मि कुमारी, और वर्ग शिक्षिका प्रीति सिंह मौजूद थे।