सिविल सर्विस में जा कर देश के विकास में योगदान देने की इच्छा है श्रुती की garhwa

सिविल सर्विस में जा कर देश के विकास में योगदान देने की इच्छा है श्रुती की
गोविंद +2 उच्च विद्यालय गढ़वा की छात्रा श्रुति केशरी ने 450 अंक प्राप्त कर 90 प्रतिशत लाकर बारहवीं विज्ञान में अव्वल पर्दशन की।  श्रुती केशरी का सपना सिविल अधिकारी बनने का है। श्रुती केशरी ने इस सफलता का सारा श्रेय अपने माता, परिवार एवं प्राचार्य व शिक्षकों को दिया हैं।
उसने कहा कि इनके ही सहयोग से तथा अपने लगातार परिश्रम के बदौलत यह सफलता अर्जित की है। आगे की पढ़ाई एक सफल सिविल अधिकारी बनने के लिए करूंगी। सिविल अधिकारी बनकर अपने देश के विकास में सहयोग करने की हार्दिक इच्छा है। माता रूबी केशरी ने कहा कि बहुत छोटी उम्र मे श्रुति के सर से पिता का शाया हट गया था, वह बहुत परिश्रम करती थी, श्रुति निरंतर मेहनत करती रहती है। जिसका परिणाम है कि आज वह अपने कॉलेज में अच्छे अंक से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण विद्यालय में अव्वल की हैं।
श्रुति की इस सफलता महाविद्यालय के प्राचार्य धुर्व झा एवं डॉ तनुजा मिश्रा, बलराम सर, आशीष केशरी सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Latest News

ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत Garhwa