उपमुखिया संघ के अध्यक्ष बनाए गए खुटिया के उपमुखिया धीरेंद्र कुमार sangh

धुरकी प्रखंड के उपमुखिया संघ के अध्यक्ष बनाए गए खुटिया के उपमुखिया धीरेंद्र कुमार 

 रिपोर्ट  बेलाल अंसारी (धुरकी)
धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर पंचायत सचिवालय मे सभी आठ पंचायत के उपमुखिया के उपस्थिती मे सोमवार को उपमुखिया संघ का गठन किया गया. इस दौरान सभी पंचायत के उपमुखिया ने सर्वसम्मती से खुटिया पंचायत के उपमुखिया धीरेंद्र कुमार को उपमुखिया संघ धुरकी प्रखंड का सभी उपमुखिया ने सर्व सम्मती से अध्यक्ष चुन लिया. वहीं उपाध्यक्ष गनियारीकला की उपमुखिया हसबुन खातुन को सचिव खाला पंचायत की पुनम कुमारी को वहीं कोषाध्यक्ष धुरकी पंचायत की उपमुखिया अख्तरून बीबी को सर्वसम्मती से चुना गया. इस दौरान उपमुखिया संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया की पंचायत चुनाव होने के बाद आज हमलोग सभी पंचायत के उपमुखिया ने प्रखंड स्तरीय संघ का गठन करने के बाद मुझपर जिस तरह से भरोसा और विश्वास जताकर संघ का अध्यक्ष बनाया है मै उसपर सदैव खरा उतरूंगा. इस दौरान अंबाखोरया पंचायत की उपमुखिया गीता देवी, भंडार के लालमोहम्मद अंसारी टाटीदीरी के निरज साव रक्सी के संजय कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa