सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप का पूर्व निर्धारित मासिक बैठक का ऑनलाइन बैठक किया meet

भवनाथपुर से संवाददाता अयोध्या कुमार का रिपोर्ट

भवनाथपुर :सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप का पूर्व निर्धारित मासिक बैठक का ऑनलाइन बैठक किया जिसमें पूरे झारखंड और बिहार के कुछ जिलों से सदस्य बैठक में भाग लिया। यह बैठक मूल रूप संस्था के द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करना और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु विचारों का आदान प्रदान किया गया। आने वाले 22 अप्रैल दिन शनिवार को संस्था की ओर विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाने का प्रस्ताव रखा गया जो सबके सहमति से मनाने का निर्णय लिया गया।‌जानकारी साझा करने के पश्चात संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अनुपम राज सिंह ने कहा कि आने वाले हर महीने में एक मासिक बैठक रखना बहुत जरूरी है इसलिए हम सब मिलकर यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले 22 अप्रैल को एक ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें लोगो को पर्यावरण और पृथ्वी बचाओ अभियान से जागरूक किया जाएगा। पिछले दस वर्षों से हमारे संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन पर इस क्षेत्र के साथ साथ पूरे झारखंड में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन रवि सिंह जी ने किया। बैठक को संबोधित अंकित सिसोदिया एवं पियुष पाठक ने किया। बैठक में औरंगाबाद बिहार से रंजित सिंह जुड़े हुए थे वहीं रांची से प्रणव प्रविन, राहुल कुमार, भाग्येश विक्रम , गढ़वा जिले से राजू रंजन चंद्रवंशी, प्रभात सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, अभिजीत सिंह, मिलन भारती सहित दर्जन भर सदस्य जुड़े हुए थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa