जिला साक्षरता कर्मी संघ का पुनर्गठन किया गया। karmi

मेराल से अमरेश उरांव की रिपोर्ट
जिला साक्षरता कर्मी संघ का पुनर्गठन किया गया।
गढ़वा वन परिसर के प्रांगण में जिला साक्षरता कर्मी संघ का पुनर्गठन किया गया संघ के संरक्षक श्री सूरज गुप्ता जी की अध्यक्षता में जिला साक्षरता कर्मी संघ का पुनर्गठन किया गया जिसमें संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र राम जी अपने पंचायत से प्रेरक पद से त्यागपत्र देकर पंचायत समिति का चुनाव लड़े थे और निर्वाचित हुए। तब से अध्यक्ष पद खाली था कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार तिवारी एवं अनुमंडल प्रभारी के देखरेख में जिले में प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन कराकर 16 अप्रैल को चुनाव संपन्न कराने की तिथि रखा गया था पुनः संघ का पुनर्गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से कर किया गया।
 प्रखंड से चयनित होकर आए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष , मीडिया प्रभारी संगठन मंत्री आदि सभी सदस्यों में से चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी चयनित सदस्यों के बीच से निर्णय लिया गया कि वर्तमान में 11 सदस्यीय कमेटी बनाई जाए तथा अगले बैठक में इसे और विस्तार कर दिया जाएगा बताते चलें कि जिले में 20 प्रखंड एवं एक नगर परिषद गढ़वा २ नगर पंचायत मझिआंव नगर पंचायत श्री बंशीधर है। संघ का संचालन के लिए अध्यक्ष  मीरा यादव उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद , प्रदीप राम गढ़वा प्रदीप राम रंका
सचिव अरविंद कुमार तिवारी, सह सचिव राजेंद्र तिवारी को 
एवं कोषाध्यक्ष शकीला बानो सह कोषाध्यक्ष काशी राम को बनाया गया है जबकि मीडिया प्रभारी अमरेश उरांव संगठन मंत्री संदीप सिंह सूचना मंत्री विजय कांत ,विजय राम तथा संरक्षक सूरज गुप्ता उमेंद्र यादव योगेंद्र राम जी को बनाया गया है। कार्यक्रम का संचालन खरौंधी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने किया
इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों से आए अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सह सचिव कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी संगठन मंत्री आदि उपस्थित थे जिसमें त्रिपुरारी सिंह उपेंद्र चौबे सुरती देवी अनीता प्रकाश देवेंद्र नाथ तिवारी प्रियंका कुमारी सुनीता देवी निरंजन प्रसाद कलीम मंसूरी विजयकुमार शोएब खान शांति देवी मीरा देवी भोला शर्मा संजय ठाकुर जितेंद्र राम राम पूजन राम शशि देवी अशोक मिश्रा विजय रवि  कुमार आदि बहुत संख्या में प्रेरक प्रबंधक प्रखंड समन्वयक भीटी उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa