सड़क हादसे में तीन घायल, रिम्स रेफर hadsa

लातेहार: मनिका में सड़क हादसे में तीन घायल, रिम्स रेफर

घायलों को मनिका अस्पताल में किया गया प्राथमिक इलाज

सोनू कुमार/मनिका लातेहार
लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर पथ पर दोमुहान नदी के समीप बाइक दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना में पंकज उरांव का पैर दो जगह से टूट गया था। समाजसेवी अख्तर अंसारी ने सभी घायलों को ऑटो से मनिका अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार पंकज उरांव जोबांग लातेहार, सुप्रिया कुमारी और नम्रता कुमारी के साथ डोकी मनिका सरहुल महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान दोमुहान नदी के पास असंतुलित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa