कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे से बंधन मैरिज हॉल ,नवादा मोड़ गढ़वा में "संस्कार भारती : एक परिचय" नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्कार भारती क्या है और यह क्या करती है? इन सबकी जानकारी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि संस्कार भारती कला एवं साहित्य के विभिन्न आयामों के माध्यम से राष्ट्रीय चरित्र गढ़ने का कार्य करती है। उक्त आयोजन में सभी कला प्रेमियों एवं कलाकार को सादर आमंत्रित किया जाता है। आप सभी संस्कार भारती के बारे में विधिवत जानकारी प्राप्त कर उससे जुड़ें और अपने राष्ट्र को सांस्कृतिक रूप से मजबूत बनाने में अपना योगदान देने की कृपा करें।
प्रांत मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि समस्त कला साधकों एवं कला प्रेमियों के सहयोग व स्नेह के द्वारा ही संस्कार भारती निरंतर अपने उद्देश्य में सफल हो रही है। भविष्य में अपनी प्रतिभा के द्वारा विश्व को गौरवान्वित करने वाले संस्कार भारती से जुड़े नवोदित कला साधकों को सँवारने में संस्कार भारती के कार्यकर्ता सतत् गतिमान हैं।साथ ही सभी का सहयोग भी इसमें आवश्यक है। इस दृष्टि से "संस्कार भारती : एक परिचय" नामक कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति आवश्यक है।
उक्त कार्यक्रम की को सफल बनाने में संस्कार भारती के पलामू विभाग प्रमुख डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी,उपाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय,मंत्री पांडेय सूर्यकांत शर्मा , सहमंत्री अंजलि शाश्वत , कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाठक व अखिलेश कुमार पांडेय,लोककला संयोजक अरविंद कुमार तिवारी , कार्यकारिणी सदस्य मृणाल कांति पाल, कौस्तुभ, साक्षी पांडेय, चित्रकला संयोजिका रिया राशि, प्रमोद कुमार, भास्कर कुमार,प्रीति सिंह,शानू आदि अपना योगदान दे रहे हैं।