रविदास समाज कल्याण संघ के तत्वाधान में संविधान निर्माता विश्व रत्न बाबा साहब की 132 वी जयंती रविदास आश्रम, संगबरिया पंचायत में मनाया गया।
संजय गौतम, गढ़वा जिला पूर्व बसपा अध्यक्ष, बीरेंद्र साव, पूर्व प्रत्यासी बसपा, गढ़वा विधानसभा, गोरखनाथ साव, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, संजय राम, मुखिया, रमेश बैठा, पंचायत समिति सदस्य, रामाकांत प्रसाद, किस्मती कॉलेज, मेराल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवम पुष्प माला अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुवात किया गया। रामाकांत प्रसाद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लोगो से शिक्षित, संगठित और संघर्ष करने का अपील किया। उन्होंने हरेक पंचायत स्तर पर पुस्तकालय बनाने पर जोर दिया। रमेश बैठा ने मुखिया जी से इस संबंध में कार्रवाई करने का अनुरोध किया। गोरखनाथ साव ने लोगो से बाबा साहब द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का अनुरोध किया।
मिशन गायक सह पूर्व मुखिया जरही पंचायत ने बाबा साहेब के जयंती पर मिशन गीत गाया। मुखिया संजय राम ने लोगो से संगठित होकर संघर्ष करने का अपील किया। उन्होंने अपने आप को बाबा साहब के दिए अधिकारों को लोगो तक ससमय पहुंचाने का कार्य अपने पंचायत में करेंगे। बीरेंद्र साव ने लोगो को संबोधित करते हुए शिक्षित लोग जो अच्छे ओहदे पर है, उन्हे अपने अपने समाज के प्रति समर्पित रहना चाहिए, जिससे समाज का समुचित विकास किया जा सके। आज हम यदि समतामूलक समाज की परिकल्पना करते हैं, तो बाबा साहब के संविधान की देन है। कुछ लोग संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके विरुद्ध संघर्ष करने की आवश्यकता है।
आपको संगठित होकर संघर्ष करना ही पड़ेगा। संजय कुमार गौतम ने लोगो को संबोधित करते हुए अपने अधिकार के बारे में जानने के आपको शिक्षित बनना होगा, तभी आपको संगठन बनाने का ज्ञान प्राप्त होगा और फिर संघर्ष कर पाएंगे। उनके जीवन के बारे आप को जानकारी लेना जरूरी है ताकि आप भी उन्ही के जैसा संघर्ष कर सकेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष अलियार राम, संजय राम वार्ड सदस्य, रघुवीर सिंह, पंचानंद विश्वकर्मा, दिलीप साव, राजकुमार साव, रोहित भारती, आनंद राम गुरुजी, अर्जुन राम, संतोष राम, महेंद्र राम, गुलाब सिंह वार्ड, रमेश राम उपस्थित थे। अंत में मदन राम शिक्षक ने सभी आए हुए अतिथियों और उपस्थित लोगो को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यबाद दिया।