आज चिनिया मंडल के बेता पंचायत में विजय सिंह जी की अध्यक्षता में चिनिया मंडल भाजपा के द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अलखनाथ पाण्डेय जी और गढ़वा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश केसरी जी उपस्थित हुए।
आयोजित बूथ सशक्तिकरण की बैठक में श्री अलखनाथ पांडे जी ने राष्ट्रपति माननीय द्रोपदी मुर्मू जी के अभिभाषण का अंश को पढ़कर लोगों के बीच सुनाया। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा रक्षा के क्षेत्र में आर्थिक क्षेत्र में मेडिकल के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा अलखनाथ पांडे जी ने विस्तार रूप से किया।
उन्होंने कहा कि अगले 25 साल तक मोदी जी का लक्ष्य है विकसित भारत बनाना। आयोजित सशक्तिकरण की बैठक में श्री अलखनाथ पांडे जी ने सभी लोगों को कर्म ही पूजा है यह संकल्प लेकर पार्टी के हित में कार्य करने के लिए अपील किए।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी जी ने भूत सशक्तिकरण के बारे में लोगों से विस्तार से चर्चा किए। एवं यथाशीघ्र गाइडलाइन के अनुसार बूथ कमिटी बनाकर जमा करने के लिए कहे और संगठन को मजबूत कैसे करें इसके बारे में लोगों से विस्तार रूप से चर्चा किए।
आयोजित बैठक में अपनी वहां के चारों स्थानीय लोग बंशीधर सिंह जी, मुनीलाल सिंह जी, सहादय सिंह जी, जितेंद्र सिंह जी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए जिनको अलखनाथ पांडे जी और ओम प्रकाश केसरी जी ने माला पहना कर पार्टी में उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन उमेश यादव जी कर रहे थे।
साथ में एसी मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेंद्र राम जी, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह जी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय सिंह जी, शिवलाल सिंह जी, पूर्व मुखिया सरिता देवी जी, कपिल जी, ताहिर जी सहित चिनिया मंडल के बेता पंचायत के अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।