पुलिस मेंस एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय पंडित रामानंद तिवारी जी का 115 वीं जन्मदिवस garhwa

आज दिनांक 25 मार्च 2023 को स्वाभिमान सप्ताह का पहला दिन पुलिस मेंस एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय पंडित रामानंद तिवारी जी का 115 वीं जन्मदिवस झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा गढ़वा के सभी पदाधिकारियों द्वारा पुलिस केंद्र, गढ़वा में अवस्थित  स्वर्गीय पंडित रामानंद तिवारी जी का प्रतिमा के पास 115 दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण कर तथा केक काटकर पूरे हर्षोल्लास के साथ जन्म उत्सव मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम के मौके पर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुशवाहा, उपाध्यक्ष राजू कुमार चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पासवान, संयुक्त मंत्री अफरोज खान एवं अंकेक्षक दिनेश कुमार के साथ साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa