ममता देवी द्वारा सहिया पद से इस्तीफा देने के बाद चुनाव कराया गया। nagar

श्री बंशीधर नगर: प्रखंड अंतर्गत कोलझिकी पंचायत भवन के प्रांगण में सोमवार को सहिया साथी का चुनाव संपन्न हुआ। वहीं ग्रामसभा का आयोजन मुखिया सुनीता देवी और पर्यवेक्षक सुभाष पासवान की अध्यक्षता में हुई। जानकारी के अनुसार कोलझिकी ग्राम के पुरबरा टोला में ममता देवी द्वारा सहिया पद से इस्तीफा देने के बाद चुनाव कराया गया। इस दौरान सहिया चुनाव के लिए पांच महिलाओं ने अपना नाम दिया। जिसमे रिंकी देवी, चंदा देवी, शिखा देवी, पुनम देवी, सुनीता देवी का नाम शामिल है। जिसमें तीन महिलाओं ने अपना नाम वापस ले लिया। वहीं दो उम्मीदवार मैदान में आखिरी तक रहे। ग्रामीणों ने महिला रिंकी देवी ( पति – अमित कुमार चंद्रवंशी) को भारी मतों से सहिया के पद पर चयन किया गया। जिसे पर्यवेक्षक सुभाष पासवान के द्वारा घोषणा किया गया। ज्ञात हो कि सरकार के निर्देशानुसार जिस गांव में सहिया नहीं है उस गांव में सहिया का चुनाव संपन्न कराना है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa