पैसे खातिर प्रसूता मरीज के जान से खिलवाड़ गम्भीर स्थिति में महिला हुई रेफर garhwa

गढवा
संवाददाता विकास कुमार की रिपोर्ट 

पैसे  खातिर प्रसूता मरीज के जान से खिलवाड़

 
गम्भीर स्थिति में महिला हुई रेफर

गढवा सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का मामला बढ़ता ही जा रहा है। खासकर, प्रसव के मामले में तो अक्सर ही लापरवाही उजागर होती है। कभी गाइनी विभाग से चिकित्सक के गायब रहने के कारण प्रसव के लिए आई गर्भवती महिलाओं की इलाज में देरी तो कभी लापरवाही के कारण प्रसूता की हालत बिगड़ने जैसे मामले अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रविवार को इलाज में लापरवाही का एक मामला सामने आया है। जब आदिवासी महिला को नार्मल प्रसव कराने के नाम पर गलत इंजेक्शन लगा दिया गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। और रेफर होकर हायर सेंटर जाना पड़ा। 

क्या है मामला - रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी सत्यनारायण सिंह की पत्नी कविता कुमारी को प्रसव के लिए रविवार के अलसुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया थाकविता कुमारी का पहला बच्चा सिजेरियन से हुआ था। इस बार दूसरी बार प्रसव के लिए भर्ती होने पर नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने वाली नर्सों ने सिजेरियन से ही प्रसव कराने की सलाह दी थी। कविता के स्वजनों की मानें तो तब सदर अस्पताल के गाइनी विभाग में ड्यूटी में कोई चिकित्सक नहीं था। उन्हें सुबह नौ बजे तक इंतजार करने को कहा गया। बताया गया कि सुबह नौ बजे के बाद शिफ्ट बदलने पर नर्स ममता कुमारी व बबिता कुमारी गाइनी विभाग में ड्यूटी के लिए आई। उन्होंने कविता कुमारी को चेक करने के बाद नार्मल डिलेवरी करा देने का भरोसा उसके स्वजनों को दिया। इसके पश्चात प्रसव पीड़ा के लिए कुछ इंजेक्शन लगाए। नार्मल डिलेवरी तो नहीं हुई, लेकिन कविता की हालत बिगड़ने लगी।इसके बाद ड्यृटी में मौजूद चिकित्सक डा. पुष्पा कुमारी व डा. वीरेंद्र कुमार ने सिजेरियन कर प्रसव कराया। लेकिन चिकित्सकों ने कविता के स्वजनों से कहा कि प्रसूता का बच्चेदानी फट गया है। उसे बाहर ले जाना पड़ेगा। इसके पश्चात आनन फानन में उसके स्वजन रिम्स रांची लेकर चले गए। प्रसूता के पति ने आरोप लगाया कि नर्स ने गलत इंजेक्शन देकर उसकी पत्नी की जान पर खेल गई है। वे लोग इलाज के बारे में क्या जानते हैं। हालांकि इस मामले में अधिकारिक रुप से कोई भी चिकित्सक या कर्मी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है। लेकिन नार्मल डिलेवरी कराने के नाम पर प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं को प्रसव पीड़ा बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाने के खामियाजा की चर्चा हो रही है। 
उपाधीक्षक ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। इस मामले की जानकारी लेकर ही कुछ कह सकते हैं।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa