राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित आलोक को रेलवे स्टेशन पर किया गया भव्य स्वागत garhwa

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित आलोक को रेलवे स्टेशन पर किया गया भव्य स्वागत

 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना गर्व की बात-डॉ कुलदेव

गढ़वा : राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित पूरे भारत के फलक पर रंका का नाम रौशन कर वापस लौटे आलोक कुमार चौधरी को गढ़वा जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सह संस्कार भारती के जिला संरक्षक डॉ कुलदेव चौधरी, संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री  नीरज श्रीधर स्वर्गीय, आलोक कुमार चौधरी के शिक्षक एवं वर्तमान समाजसेवी अमरेंद्र कुमार, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित कुमार चौधरी एवं अंकित यादव के द्वारा युवा वैज्ञानिक आलोक कुमार चौधरी के अपने गृह नगर की वापसी पर स्वागत किया गया। ज्ञात हो की युवा वैज्ञानिक आलोक कुमार चौधरी पुरे झारखंड के एकमात्र ऐसे युवा वैज्ञानिक हैं जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के उपरांत सर्वोच्च राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्हें यह पुरस्कार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत एवं मुख्यमंत्री बसव राज बोम्मई के हाथों प्रदान किया गया। युवा वैज्ञानिक आलोक कुमार चौधरी के इस शानदार उपलब्धि पर गढ़वा जिला के प्रसिद्ध चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ कुलदेव  चौधरी ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि पूरे झारखंड से एकमात्र हमारे जिले के अंतर्गत रंका प्रखंड में यह सर्वोच्च पुरस्कार आया है, जो इस क्षेत्र के युवा पीढ़ी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
आज झारखण्ड राज्य में रांची, जमशेदपुर, धनबाद जैसे शहरों में एक से बढ़कर एक शिक्षण एवं तकनीकी  संस्थान है और बहुत सारी सुविधाएं हैं। लेकिन कम संसाधनबीके बावजूद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार हमारे गढ़वा जिला में आया है तो यहां के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। इस असाधारण उपलब्धि पर और राज्य का नाम रौशन करने के लिए मैं युवा वैज्ञानिक आलोक कुमार चौधरी को कोटि-कोटि बधाई देता हूं। जबकि संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने आलोक कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा बहुत ही कम देखने और सुनने को मिलता है कि एक बेहद गरीब  परिवार का लड़का जिसके पास ना तो अच्छा संसाधन है और ना ही मजबूत आर्थिक स्रोत है। फिर भी अपनी काबिलियत के दम पर आलोक कुमार ने पूरे जिले का नाम रौशन किया है। यह वाकई में बधाई के पात्र हैं और यहां के यूवाओं में अपने लक्ष्य के प्रति एक सकारात्मक संदेश प्रदान किए हैं।
 वहीं युवा वैज्ञानिक आलोक कुमार चौधरी के पुर्व शिक्षक सह समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि  रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में मैं जब शिक्षक था तो आलोक कुमार चौधरी मेरे प्रिय छात्रों में से एक थे। जो काफी मेधावी और कुशाग्र बुद्धि के थे। तभी मुझे यह आभास हो गया था कि एक दिन यह आलोक कुमार चौधरी अपने विद्यालय सहित पूरे रंका प्रखंड का नाम रौशन करेगा जो आज पूर्ण रूपेण सत्य साबित हुई। जो एक शिक्षक के लिए इससे बेहतर खुशी और क्या हो सकती है।
आलोक कुमार चौधरी के इस सराहनीय उपलब्धि पर रंका कला पंचायत की मुखिया सविता देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजेश मधेशिया, आर्यभट्ट विज्ञान क्लब के संरक्षक सह समाजसेवी सतीश कुमार पाण्डेय, शिक्षक अजीत पाण्डेय , विवेक पाण्डेय, प्रवीण कुमार, प्रधानाध्यापिका छाया सिन्हा, शिक्षिका कल्पना देवी पिंकी देवी, शोभा देवी सहित पुरे विद्यालय परिवार के द्वारा आलोक कुमार को बधाई दिया गया। जबकि अपने घर पहुंचने पर आलोक कुमार के माताजी ने उन्हें गले से लगा लिया और इस खुशी के मौके पर उनके आंखों में खुशी के आंसू छलक गए।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa