डंडई से संवाददाता बिंदु कुमार की रिपोर्ट
शिक्षक के साथ अच्छे वक्ता हैं कमाता प्रसाद सिंह , मुखिया पचौर
डंडई के पचौर उत्कर्मित उच्च विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक कामता प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में उपस्थित प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षा कर्मियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक कमता प्रसाद सिंह को बारी-बारी से माला पहनाकर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।कमता प्रसाद सिंह ने नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्त होने तक डंडई प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया। इस मौके पर कामता प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद सेवानिवृत्ति की एक सामान्य प्रक्रिया होती है।
शिक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि कमता प्रसाद सिंह शिक्षक के साथ-साथ एक अच्छे वक्ता भी थे। उन्होंने शैक्षणिक विकास में यहां के शिक्षकों से कंधे में कंधा मिलाकर चलने का काम किया करते थे। मुखिया सरिता सिंह ने कहा कि अध्यापन कार्य के दौरान मिला प्यार स्नेह को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर डंडई मुखिया प्रतिनिधी महेश्वर राम,उप प्रमुख प्रतिनिधि रामशीष प्रसाद, रणविजय सिंह, बिजय ठाकुर ,
सहित कई लोगों ने संबोधित किया। विदाई समारोह का संचालन रामचरण राम ने किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कृष्णाकांत सिंह,विद्यालय के अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह ,सभी शिक्षक आदि मौजूद थे।