चंद्री में 108 कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ की तैयारी हो गई पूरी,बुधवार को 11 सौ कलशों के साथ निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
मझिआंव नगर पंचायत के चन्द्री में नवनिर्मित गायत्री शक्तिपीठ में माता की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में एक मार्च से पांच मार्च तक आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए कल बुधवार को 1100 कलशों के साथ विशाल व भव्य कलशयात्रा निकली जायेगी। इधर महायज्ञ की अन्य तैयारियों में भोजनालय, प्रवचन पंडाल एवं कार्यालय कक्ष बनाने के लिए विकास टेन्ट हाउस के गायत्री परिजन बिरेन्द्र सौंडिक एवं उनके सहयोगियों द्वारा चौबीसों घंटे अपना समय दान किया जा रहा है।
जबकि गायत्री महायज्ञ के मुख्य संरक्षक राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी बाल ब्रह्मचारी श्री श्री 108 श्री बाबा केशवनारायण दास,मंदिर के लिए भूमि दान दाता मुखलाल विश्वकर्मा एवं जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी,प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह आदि वरिष्ठ परिजनों के निर्देशन में यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रसाद,कोषाध्यक्ष अशोक चौरसिया, उप कोषाध्यक्ष बेचन राम,युवा मंडल के जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सोनी,पवन कुमार जायसवाल,राहुल कमलापुरी, चंदन कमलापुरी, अरुण सोनी, देवमुनि विश्वकर्मा, अशोक साह दिनेश पाल,टुकु कमलापुरी सहित दर्जनों गायत्री परिजन महायज्ञ की सफलता के लिए पूर्ण समय दान कर रहे हैं। साथ ही यज्ञशाला के रख रखाव,कलश वितरण एवं भोजनालय के भंडारगृह में दान में आये अन्न का रख रखाव महिला मंडल की संयोजक सुनीता चौरसिया, सीमा दुबे, धर्मशीला देवी, सरस्वती देवी,सीमा देवी,फुलझरी देवी, संतोषी देवी, सरिता देवी, राखी देवी, सारो देवी,अंजना देवी सहित अन्य परिजन अपनी अपनी जिम्मेवारी निभा रही हैं। इस संबंध में प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह ने बताया कि एक मार्च से पांच मार्च तक आयोजित 108 कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ के लिए गढ़वा जिला ही नही बल्कि पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड के जिला परिषद सदस्य अरबिंद सिंह द्वारा नवनिर्मित गायत्री मंदिर में सहयोग किया जा रहा है। साथ ही श्री सिंह के निर्देशन में भी भारी संख्या में गायत्री परिजन महायज्ञ की सफलता के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इन्होंने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में आयोजित महायज्ञ में एक मार्च को ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली जाएगी।