आपसी विवाद में भिड़े दो पुलिस कर्मी, चली गोली, दोनों निलंबित police

पलामू: आपसी विवाद में भिड़े दो पुलिस कर्मी, चली गोली, दोनों निलंबित

सोनू कुमार लातेहार/पलामू

 पलामू : जिला मुख्यालय स्थित मेदिनीनगर पुलिस लाइन में शुक्रवार को दो पुलिस कर्मी आपस में भिड़ गये। मामला मारपीट से फायरिंग तक पहुंच गया। हालांकि दोनों में किसी को गोली नहीं लगी। दोनों जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पुलिस जवान शशि रंजन शराब के नशे में था। उसका साथी जवान वीरेंद्र पासवान से पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस जवान ने एक बार फिर शराब के नशे में मारपीट शुरू कर दी। कहासुनी से बात फायरिंग तक पहुंच गयी। शशिरंजन ने अपनी इंसास रायफल वीरेंद्र की ओर तान दी। शशिरंजन की इस हरकत से वीरेंद्र सतर्क हो गया। उसने बंदूक पकड़ ली और बैरल को ऊपर की ओर मोड़ दिया, जिससे गोली एक पेड़ में जा लगी।
घटना की सूचना तत्काल शहर थाना पुलिस को दी गयी। दोनों जवानों को थाने लाकर पूछताछ की गयी। उनका मेडिकल परीक्षण भी किया गया। जवान शशिरंजन के नशे में होने की पुष्टि हुई है। सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग ने नगर थाने पहुंचकर मामले की जांच की।

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों का आपस में झगड़ा हुआ था। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

Latest News

झाडियों में मिला नवजात, मां की ममता फिर हुई शर्मसार — मासूम को देखने उमड़ी भीड़ Garhwa