झारखंड कुर्मी महासभा गढ़वा के तत्वधान में वनभोज सह जिला समिति का गठन समारोह का आयोजन
श्री बंशीधर नगर :-- प्रखंड अंतर्गत कुंभा डैम के प्रांगण में रविवार को झारखंड कुर्मी महासभा गढ़वा के तत्वधान में वनभोज सह जिला समिति का गठन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल झारखंड कुर्मी महासभा अध्यक्ष कुमेश्वर महतो, विशिष्ट अतिथि कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजकिशोर गांधी शामिल थे। जिला के सभी प्रखंडों से अखिल झारखंड कुर्मी महासभा के प्रखंड अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष व संरक्षक आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में झारखंड के आलवे विभिन्न राज्यों के लोग भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुर्मी महासभा के अध्यक्ष रामेश्वर महतो के जन्मदिवस पर केक काटकर किया गया। इसके पश्चात सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों ने अतिथियों को शॉल व बुके एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे जनसंख्या के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पा रहा है जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने समाज में समन्वय बनाकर एवं एकजुटता के साथ रहने की अपील की। कहा कि एकता में ही बल है। वही जिला संयोजक गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि नशा से दूर रहकर शिक्षा के क्षेत्र में स्थान प्राप्त करने से मेरा समाज का उत्थान होगा इसलिए सभी लोग अपने बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें बल्कि उसे पढ़ा लिखा कर समाज में एक अच्छे पायदान पर पहुंचाने का प्रयास करें। उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों एवं रूढ़िवाद को समाप्त करने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास व शिक्षा एवं व्यापार और राजनीतिक में भागीदारी के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में दर्जनों लोगों को डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर जिला के सर्जन डॉ कुमार निशांत सिंह, ईश्वरी चौधरी, राजेश्वर चौधरी, अर्जुन चौधरी, धनंजय कुमार पटेल, अरुण कुमार चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, मनीष कुमार पटेल, अभिषेक चौधरी, विनोद चौधरी, अनिल प्रसाद, महेंद्र चौधरी, योगेंद्र मंडल, अखिलेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कुर्मी महासभा के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार चौधरी ने किया।