चौधरी जेनरल हॉस्पिटल में दी गई हृदय एवं मधुमेह रोग सम्बंधित जानकारी
*मौसम* *के* *अनुसार* *करें* *अपने* *स्वास्थ्य* *की* *देखभाल* : *डॉ* *पी* *के* *वर्मा*
गढ़वा : पटना के सुप्रसिद्ध हृदय, मधुमेह, नस एवं लकवा रोग विशेषज्ञ डॉ पी के वर्मा चौधरी जेनरल हॉस्पिटल, गढ़वा में लगभग 25 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। जिसमें अधिकतर हृदय एवं मधुमेह रोग से ग्रसित थे। डॉ वर्मा ने कहा कि मौसम के बदलने के साथ ही हमारा शरीर भी अलग तरह से काम करना शुरू कर देता है। कड़ाके की ठंड में शरीर को अच्छी तरह से ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि इसी समय कई रोग अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देते हैं। बढ़ती ठंड हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने के साथ ही हमारा इम्युनिटी पर भी असर डालती है। पर हर समस्या के साथ ही इसका भी उपाय है जिससे अवगत होने की जरूरत है।
*क्यों* *बढ़* *जाता* *है* *ठंड* *में* *हार्ट* *अटैक* *का* *खतरा*
ठंड में हार्ट अटैक की दर ज्यादा होने का मुख्य कारण है हमारी खून की नलिंयों का सिकुड़ जाना। जिससे रक्तचाप ज्यादा रहने लगता है। इसलिए अक्सर यह देखने में आता है कि सर्दियों में अधिक लोग इस वजह से अस्पतालों में भर्ती हैं और दुर्भाग्यवश अपनी जान गवां बैठते हैं। हालांकि लाइफ स्टाइल में बदलाव इसकी बड़ी वजह बताई जाती है। इसलिए अपनी दैनिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों जैसे नींद, आहार, व्यायाम, आदि के प्रति सजगता रखनी चाहिए। मधुमेह और उच्च रक्तचाप हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देता है।
*हाथ* *पर* *हाथ* *रखे* *ना* *बैठें* -
मौसम में बदलाव से होने वाली इन बीमारियों से लड़ा जाना उतना भी मुश्किल नहीं है। बशर्ते आप पर कुछ आदतों को अपने रोजमर्रा का हिस्सा बना लें। डॉ वर्मा के अनुसार इन बातों को अपना कर आप अपना बेहतर ख्याल रख सकते हैं।
इसके लिए कुछ सुझाव हैं जैसे- अपने शरीर को अच्छे से ढक कर रखें। पैर, नाक और कानों को हवा लगने से बचाएं। विटामिन सी युक्त चीजें जैसे जूस, सूप, फल आदि को अपना डाइट का हिस्सा बनाएं। ड्राई फ्रूट्स शरीर को गर्माहट देने में काफी सक्रिय होते हैं, इसलिए इन्हें अपने दिनचर्या में शामिल करें। व्यायाम और योगा से दूरी बनाना ठीक नहीं। हल्के व्यायाम से शुरू कर इन्हें बढ़ाया जा सकता है। मेडिटेशन आपकी इच्छा शक्ति को मजबूत करता है। साफ सफाई के प्रति विशेष सावधानी अपनाएं।
मौके पर हॉस्पिटल संस्थापक डॉ कुलदेव चौधरी, निदेशक जुली कुमारी, मिथिलेश चन्द्रा, बिस्मिला अंसारी, फ़ैयाज़ अंसारी, अफजल अंसारी, पिन्टू चौधरी, एएनएम संजू रानी, रिसेप्शनिस्ट रेशमा कुमारी, फैसल अहमद, संजय अहमद, शिवकुमार दूदून आदि उपस्थित थे।