ध्वजारोहण, परेड, राष्ट्रगान एवं आयोजित किये जाने वाले अन्य निर्धारित कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया। garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

आज दिनांक- 24  जनवरी 2023 को  उपायुक्त गढ़वा रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा अंजनी कुमार झा द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य समारोह स्थल (गोविन्द उच्च विद्यालय के मैदान में) पर किए जाने वाले ध्वजारोहण, परेड, राष्ट्रगान एवं आयोजित किये जाने वाले अन्य निर्धारित कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले कुल 08 प्लाटून का परेड निरीक्षण किया गया।
उक्त परेड पूर्वाभ्यास में आठ प्लाटून क्रमश: सीआरपीएफ  गढ़वा, जिला बल गढ़वा, गृह रक्षा वाहिनी गढ़वा, एसआईएस बेलचंपा गढ़वा, एनसीसी नामधारी कॉलेज गढ़वा, जीएन कान्वेंट स्कूल गढ़वा, केजीबीवी मेराल गढ़वा एवं राजकीय मध्य विद्यालय चिरौंजिया, गढ़वा ने भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रमों में बेहतर प्रस्तुति देने, अच्छा प्रदर्शन करने एवं कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उपायुक्त श्री घोलप द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Latest News

ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर हमला सराहनीय व वंदनीय : प्रिन्स Kandi