लोहरदगा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो इनामी नक्सली गिरफ्तार police

लातेहार संवाददाता सोनू कुमार

लोहरदगा : बगडू थाना क्षेत्र के कोरगो गांव में गुरुवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच-पांच लाख के दो इनामी नक्सली चंद्रभान पाहन और गोविंद बिरजिया को गिरफ्तार किया है। एक नक्सली को पुलिस की गोली लगी है। इससे वह घायल हो गया है। उसके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। एसपी आर राम कुमार ने बताया कि इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है।बताया जाता है कि लोहरदगा जिला पुलिस व 158 सीआरपीएफ बटालियन द्वारा इलाके में गश्त की जा रही थी। इसी बीच नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की। इसमें एक नक्सली को गोली लगी है। इससे वह घायल हो गया है। उसके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आर राम कुमार ने बताया कि इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है।

Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa