रिपोर्टर नवलेश पासवान
खरौंधी:- थाना क्षेत्र के चंदनी में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा शनिवार के रात्रि लगभग 10 बजे गाय के एक बछड़े को काटने का मामला प्रकाश में आया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी अभय कुमार को दी। सूचना पर थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर कटे हुये बछड़े को प्राप्त किया है।पुलिस के आने की सूचना पाकर गाय काट रहे लोगों भागने लगे। लेकिन घटना को अंजाम देने वाले मनौवर अंसारी, अजमेर अंसारी, नसरूम अंसारी, सजमेर अंसारी के दामाद को पुलिस ने पकड़कर थाना ले आए।
ग्रामीणों के अनुसार इस घटना में 8 लोग सामिल है। चार लोगो को पुलिस पकड़कर थाना ले आई है। थाना लाए गए चारो आरोपी से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार खरौंधी थाना से महज आधा किलोमीटर दूर पूरब दिशा चंदनी में मनौवर अंसारी के घर के बगल में मुस्लिम समुदाय के लोग एक गाय के बछड़े को ग्लारेत ( जबह) रहे थे। जिसकी भनक आसपास के हिंदू समाज के लोगो को लगा।
ग्रामीणों ने थाना प्रभारी अभय कुमार, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष रामानंद मेहता, प्रमुख आभा रानी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष संध्याकार विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक सहित आरएसएस, बजरंग दल के लोगो को दिया। थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो कुछ लोग एक गाय के बछड़े को काट रहे थे। पुलिस को आते देख गाय काट रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने चार लोगो को पकड़ लिया। चारो आरोपी और मृत गाय के शव को एक बोडा में पैक कर थाना ले आए।
इस तरह के घटना से भाजपा, बजरंग दल, आरएसएस सहित हिंदू समाज के लोगो में आक्रोश व्याप्त है। वही घटना की सूचना पाकर बजरंग के प्रखंड अध्यक्ष रामानंद मेहता, भाजपा के मंडल अध्यक्ष संध्याकार विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने घटना स्थान पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लिया। बजरंग दल रामानंद मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास तथा 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अभय कुमार से घटना में शामिल सभी लोगो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।
सभी ने कहा इस तरह की घटना से स्तब्ध हूँ। थाना से महज आधा किलोमीटर दूर पर गाय को काटा गया। घटना में शामिल सभी लोगो को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार करें अन्यथा जोरदार आंदोलन की जायेगी।